नैनीताल पुलिस की मजबूत व्यवस्था: कैंची धाम में शटल सेवा बनी श्रद्धालुओं का सहारा, जाममुक्त रहा सफर

ख़बर शेयर करें -

SSP मंजूनाथ के निर्देश पर कैंची धाम में श्रद्धालुओं के लिए सुगम दर्शन की मजबूत व्यवस्था

शटल सेवा बनी श्रद्धालुओं की राह आसान करने का माध्यम, लगभग 20 हज़ार से ज्यादा श्रद्धालु ने अब तक कर लिए दर्शन

कैंची धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर नैनीताल पुलिस द्वारा यातायात एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

*SP क्राइम/ट्रैफिक, SP सिटी हल्द्वानी, SP संचार, COs, SHOs, TI, CPU, चौकी प्रभारी, PAC सहित पुलिस बल लगातार सड़कों पर तैनात रहकर यातायात एवं श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुचारु बनाए हुए है।

यह भी पढ़ें 👉  पंचकूला में नमो क्रिकेट लीग में बल्ला थामकर उतरे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी: युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

मुख्य व्यवस्थाएं—

🔹 शटल सेवा लगातार सुचारु: विकास भवन भीमताल, भवाली चौराहा एवं सेनेटोरियम से लगातार शटल बसों एवं टैक्सियों का संचालन किया जा रहा है। हजारों श्रद्धालु बिना किसी अनावश्यक रोक-टोक के शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीम करौली के दर्शन कर रहे हैं।

🔹 दर्शन के बाद लगातार सुरक्षित एग्जिट: दर्शन के उपरांत श्रद्धालुओं को लगातार एवं व्यवस्थित रूप से वापस भेजा जा रहा है, जिससे भीड़ का दबाव नियंत्रित बना हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  वृद्धजन परिवार के सुरक्षाकवच, उनके सम्मान और सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

🔹 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन: प्रातः से अब तक 20 हजार से अधिक श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर चुके हैं और श्रद्धालुओं का आवागमन लगातार जारी है।

🔹 डायवर्जन व्यवस्था प्रभावी, कहीं जाम अथवा भीड़ की कठिनाई नहीं: शटल एवं डायवर्जन व्यवस्था के प्रभावी संचालन के कारण फिलहाल कहीं भी श्रद्धालुओं को भीड़ संबंधी कठिनाई अथवा जाम की स्थिति का सामना नहीं करना पड़ रहा है।

🔹 ग्राउंड पर पुलिस की मुस्तैदी: प्रमुख मार्गों, डायवर्जन प्वाइंट्स एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस एवं यातायात कर्मी लगातार तैनात हैं और यातायात व्यवस्था की सतत निगरानी की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव: कनेक्टिविटी, होम-स्टे और जनकल्याणकारी नीतियों को सराहा

🔹 निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन: श्रद्धालुओं एवं वाहन चालकों की सुविधा के लिए निर्धारित ट्रैफिक प्लान का प्रभावी रूप से पालन कराया जा रहा है।

🔹 श्रद्धालुओं से अपील: श्रद्धालु निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही अपने वाहन पार्क करें तथा कैंची धाम तक पहुंचने के लिए शटल सेवा का ही प्रयोग करें।

नैनीताल पुलिस श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित रूप से बाबा के दर्शन कराने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।

मीडिया सेल
जनपद नैनीताल

Ad_RCHMCT