हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव: कनेक्टिविटी, होम-स्टे और जनकल्याणकारी नीतियों को सराहा

ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में तीन दिवसीय उत्तराखण्ड भ्रमण पर आए हरियाणा के युवाओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। युवाओं ने मुख्यमंत्री से अपने अनुभव साझा करते हुए विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद राज्य में विकसित मजबूत सड़क, रेलवे व डिजिटल कनेक्टिविटी, सौर ऊर्जा पहलों और सीमांत क्षेत्रों के विकास कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना की। दल ने प्रदूषण मुक्त वातावरण और स्थानीय निवासियों के आत्मीय व सहयोगात्मक व्यवहार की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस यात्रा से उन्हें वास्तविक रूप से यह अनुभव हुआ कि उत्तराखण्ड को ‘देवभूमि’ क्यों कहा जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  पंचकूला में नमो क्रिकेट लीग में बल्ला थामकर उतरे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी: युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

हरियाणा के युवाओं ने राज्य सरकार की होम-स्टे नीति और सोलर रूफटॉप योजना को अत्यंत प्रभावी बताते हुए कहा कि इनसे स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार और आजीविका के नए द्वार खुले हैं, जिससे पहाड़ों में आर्थिक आत्मनिर्भरता को बल मिला है। वहीं, मुख्यमंत्री ने युवाओं का स्वागत करते हुए कहा कि “अतिथि देवो भवः” देवभूमि की समृद्ध संस्कृति का मूल आधार है। उन्होंने रेखांकित किया कि ऐसे अंतरराज्यीय भ्रमण युवाओं को विविध संस्कृतियों, नवाचारों और विकास की श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों (बेस्ट प्रैक्टिसेज) को धरातल पर समझने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रामपुर तिराहा और देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी राज्य आंदोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि: छूटे हुए शहीदों के पैतृक गांवों में लगेंगी प्रतिमाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार ‘विकास और विरासत’ के समन्वय के साथ कार्य कर रही है, जिसके अंतर्गत समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने, भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता लाकर लगभग 35 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियां देने और सीमांत क्षेत्रों के सुदृढ़ीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने युवाओं से उत्तराखण्ड के ‘डिजिटल ब्रांड एंबेसडर‘ की भूमिका निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि वे यहां के सकारात्मक अनुभवों, चारधाम, समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक मिलेट्स, होम-स्टे और महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों का प्रचार-प्रसार सोशल मीडिया के जरिए देशभर में करें।

Ad_RCHMCT