रामनगर – विकास खण्ड के ग्राम गौजानी में आज कॉर्बेट पार्क से निकल कर आए तस्कर हाथी की करंट लगने से मौत हो गई। मौत की सूचना पर कॉर्बेट प्रशासन में हड़कंप मच गया।यह टस्कर हाथी पिछले 1 महीने से इस क्षेत्र में लगातार ग्रामीणों को परेशान कर रहा था, गांव के खेतों में हाथी उत्पाद मचा रहा था , अब तक कई एकड़ फसल कर चुका था बर्बाद।
बताया जा रहा है कि यह हाथी कॉर्बेट पार्क से निकलकर बगीचे में आ गया था। बगीचे में रोशनी के लिए लगाए गए बल्ब को हाथी ने सूंड से पकड़ा जिससे हाथी को करंट लगा और हाथी की मौत हो गई, आपको बता दें कि, हाथी की मौत की सूचना मिलने के बाद कॉर्बेट पार्क के अधिकारी मौके पर पहुचे, अधिकारीयों ने बताया की हाथी के पोस्टमार्टम होने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पायेगा।




