ब्रेकिंग-मुख्यमंत्री से आई.ए.एस, आई.पी.एस एवं आई.एफ.एस अधिकारियों ने की भेंट।।

ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री से आई.ए.एस, आई.पी.एस एवं आई.एफ.एस अधिकारियों ने की भेंट
मुख्यमंत्री ने दी दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में प्रदेश के आई.ए.एस, आई.पी.एस एवं आई.एफ.एस अधिकारियों ने भेंट कर उन्हें दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक, दरोगा समेत 5 सुरक्षाकर्मियों पर हुआ एक्शन

इस अवसर पर मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. सन्धु, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, मनीषा पंवार, आनन्द बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, प्रमुख वन संरक्षक राजीव भरतरी के साथ ही सभी प्रमुख सचिव, सचिव, अपर सचिव एवं विभागाध्यक्ष उपस्थित थे।