हल्द्वानी-(ब्रेकिंग न्यूज) पहाड़ जाने वाले ध्यान दें राष्ट्रीय राजमार्ग खैरना से काकडीघाट तक इस कारण इतनी तारीख से इतने दिन तक सभी प्रकार के वाहनों के लिए यातायात पूर्ण रहेगा प्रतिबंधित।।

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – राष्ट्रीय राजमार्ग खैरना से काकडीघाट तक मलुवा सफाई होने के कारण आगामी 7 नवम्बर से 10 नवम्बर तक सभी प्रकार के वाहनों के लिए यातायात पूर्ण प्रतिबंधित रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  द्वाराहाट पुलिस का बड़ा एक्शन: नाबालिग उड़ा रहा था बिना नंबर की बाइक, ₹31,500 का चालान और वाहन सीज

अधिशासी अभियन्ता राष्टीय राजमार्ग सुनील कुमार ने कहा कि खैरना से काकडीघाट के मध्य आपदा दौरान भारी मलुवा आया है जिससे दुर्घटना जोन बना हुआ है, इसलिए सुरक्षित यातायात हेतु मलुवा हटाना अति आवश्यक है। उन्होनेे जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल से खैरना से काकडीघाट के बीच मलुवा सफाई हेतु 07 नवम्बर से 10 नवम्बर राष्ट्रीय राजमार्ग को यातायात हेतु बन्द करने का अनुरोध किया। जिस पर जिलाधिकारी ने सुरक्षा के दृष्टिगत एवं मलुवा हटाने हेतु 7 नवम्बर से 10 नवम्बर तक मार्ग को सम्पूर्ण बन्द रखने की स्वीकृति दी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में सुरक्षित भोजन एवं स्वस्थ आहार पर राज्य स्तरीय सलाहकार समिति की छठी बैठक में दूसरी खाद्य परीक्षण लैब के लोकार्पण और प्रवर्तन बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

Ad_RCHMCT