रामनगर- जिलाधिकारी नैनीताल धीराज सिंह ने नैनीताल जनपद की जिला पत्रकार स्थाई समिति का गठन किया है। जिला पत्रकार स्थाई समिति के अध्यक्ष जिलाधिकारी होंगे जबकि जिला सूचना अधिकारी सचिव होंगे। जिला स्थाई समिति में रामनगर के वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र पपनै,श्याम लाल, हल्द्वानी के रवि दुर्गापाल हल्दुचौड़ के अजय उप्रेती व एसएसपी नैनीताल प्रीति प्रियदर्शनी बतौर सदस्य होंगे।
रामनगर की दो पत्रकारों को पत्रकार स्थाई समिति के सदस्य बनने पर रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत, ब्लाक प्रमुख रेखा रावत ,नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद अकरम, कनिष्ठ प्रमुख संजय नेगी ,पूर्व पालिका अध्यक्ष भगीरथ लाल चौधरी, सभासद रुबीना सैफी ,भाजपा नगर अध्यक्ष श्रीमती भावना भट्ट ,वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश शर्मा,वरिष्ठ पत्रकार गणेश रावत,राजीव अग्रवाल, डॉक्टर ज़फ़र सैफ़ी,राजू वर्मा, त्रिलोक रावत,जीवन कुमार,चंचल गोला,गिरीश पांडे,कैलाश सुयाल,सलीम मलिक,नाज़िम सलमान, चंद्रशेखर जोशी,चन्द्रसेन कश्यप, विक्की कश्यप,अमित बेलवाल, रागिब खान,अबुबकर मकरानी,नदीम वारसी,नावेद सैफ़ी,नितेश जोशी,गगन कुमार,बंटी अरोरा,नसीम राजा,नवीन पोखरियाल, रोहित गोस्वामी, रोहित भट्ट, आदि ने बधाई दी है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।


