रामनगर-अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद,राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा नशेड़ीओ द्वारा ग्रामीणों व महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाले लोगों पर कार्यवाही हेतु उप जिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी और थाना कोतवाली रामनगर को दिया ज्ञापन।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर – अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा ग्राम क्यारी को जाने वाले रास्ते में नशेड़ीओ द्वारा झुंड में शराब पीना व अन्य नशे कर ग्रामीणों व उनके साथ में आने जाने वाली महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाले लोगों पर कार्रवाई हेतु उप जिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी और थाना कोतवाली रामनगर को ज्ञापन दिया गया।उन्होंने पुलिस प्रशासन से निवेदन किया कि उक्त रोड में नशा करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए, क्योंकि कल की एक घटना में कुछ नशेड़ीओ द्वारा क्यारी ग्राम प्रधान के साथ मारपीट की गई ग्राम प्रधान ने नशेड़ीओं का विरोध किया नशेड़ीओ के द्वारा ग्राम प्रधान के साथ मारपीट की गई जब ये लोग गांव के मुखिया के साथ मारपीट कर सकते हैं तो आम जनता इनके लिए क्या है कल की इस घटना से गांव में बहुत आक्रोश है। इसीलिए आज गांव के लोगों के द्वारा और अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया। अगर पुलिस प्रशासन इन नशेड़ीओ पर कार्यवाही नहीं करतु है तो गांव के लोगों के द्वारा इन नशेड़ीओ को गांव से खदेड़ कर भगाने के लिए बाध्य होना पड़ेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की रहेगी।

Ad_RCHMCT