रामनगर कोविड टीम को मिले दो ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर्स
ICICI फाउंडेशन मुम्बई द्वारा रामनगर में कोविड संक्रमण से पीड़ित मरीजों के बेहतर उपचार के लिए दो ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स उपलब्ध कराए गये।
रामनगर में सेक्टर मजिस्ट्रेट के तौर पर कार्यरत मितेश्वर आनन्द के द्वारा किये गए प्रयासों के फलस्वरूप ICICI फाउंडेशन के प्रेजिडेंट सौरभ सिंह द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए रामनगर में कोविड के प्रभावी उपचार में मदद के लिए मुंबई से दो ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर्स भेजे जिन्हें जोनल मजिस्ट्रेट के सी उनियाल, उनकी टीम के सदस्यों व नोडल अधिकारी कोविड 19 रामनगर डॉ प्रशांत कौशिक द्वारा कोविड कंट्रोल रूम में प्राप्त किया गया।
ICICI प्रेजिडेंट सौरभ सिंह ने बताया कि वे कोरोना संक्रमण से जूझ रहे रामनगर के लिए यथासंभव सहायता का प्रयास करेंगे। नोडल अधिकारी कोविड डॉ प्रशांत कौशिक ने सौरभ सिंह का धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके इस सहयोग से ऑक्सीजन की आवश्यकता वाले मरीजों के इलाज में काफी सहायता मिलेगी। जोनल मजिस्ट्रेट के सी उनियाल ने भी इस अवसर पर सौरभ सिंह को धन्यवाद ज्ञापित किया।




