ब्रेकिंग-उत्तराखंड में ऑक्सीजन संकट के स्थाई समाधान पर जुटे बलूनी—।।

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में ऑक्सीजन संकट के स्थाई समाधान पर जुटे बलूनी—

उत्तराखंड मैं प्रतिदिन ऑक्सीजन की खपत 123 मेट्रिक टन है। केंद्र द्वारा राज्य को 60 मैट्रिक टन अतिरिक्त ऑक्सीजन गैस आवंटित की गई है। उत्तराखंड को यह गए जमशेदपुर, झारखंड और दुर्गापुर, पं. बंगाल से प्राप्त होगी। वहीं उत्तर प्रदेश को ऑक्सीजन की सप्लाई उत्तराखंड के काशीपुर और रुड़की से की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ की बेटी ने पेश की आत्मनिर्भरता की मिसाल: 'देवभूमि उद्यमिता योजना' से पिथौरागढ़ की मानसी बनीं सफल बिजनेस वुमन; पारंपरिक 'ऐपन कला' को बनाया रोजगार

इस संबंध में मुख्य सचिव, उत्तराखंड में केंद्रीय मंत्री श्री पीयूष गोयल को पत्र लिखा था। ततपश्चात प्रमुख सचिव स्वास्थ्य उत्तराखंड, श्री अमित नेगी ने राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी से अनुरोध किया कि गैस की सुगम उपलब्धता सुनिश्चित करना आवश्यक है।

यह भी पढ़ें 👉  जमीनी मुख्यमंत्री: खटीमा में सीएम धामी ने खुद खेत में चलाया टिलर; गोबर की खाद डालकर दिया जैविक खेती का संदेश

सांसद बलूनी ने पीयूष गोयल से वार्ता की है और कहा है कि गैस के वितरण व्यवस्था में व्यावहारिक परिवर्तन किया जाए। जमशेदपुर और दुर्गापुर से उत्तराखंड आने वाली ऑक्सीजन उत्तर प्रदेश को दी जाए ताकि उत्तराखंड में ही उत्पादित होने वाली ऑक्सीजन राज्य के काम आ सकेगी। जिससे समय और भाड़ा दोनों बचेंगे। काशीपुर से कुमाऊं और रुड़की से गढ़वाल क्षेत्र तक निर्बाध और समय पर ऑक्सीजन की आपूर्ति हो सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  पौड़ी को मिली ₹110 करोड़ की सौगात: सीएम धामी ने किया डॉ. अंबेडकर जिला विज्ञान संग्रहालय का लोकार्पण; 'कंडोलिया महोत्सव' अब होगा राजकीय महोत्सव
Ad_RCHMCT