रामनगर-(अच्छी खबर) 1 नवम्बर से नया पर्यटन जोन (फॉटो) खोलने की तैयारी को लेकर हुई बैठक।।

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रामनगर – पर्यटकों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है।अब घूमने के लिए एक नया पर्यटन जोन फाँटो खोलने की तैयारी कर रहा है।इसी क्रम में विधायक दीवान सिंह बिष्ट के सार्थक प्रयासों से उत्तराखंड मुख्यमंत्री घोषणा में स्वीकृत मालधन क्षेत्र में 1 नवम्बर से नया पर्यटन जोन (फॉटो) खोलने के सम्बन्ध में आवश्यकीय बैठक प्रभागीय वनाधिकारी तराई पश्चिमी कार्यालय में हुई। जिसमें निर्धारित किया गया कि (फॉटो) पर्यटन ज़ोन की प्रत्येक पाली में 40 वाहन चलाए जाएंगे साथ ही 200 गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन होगा जिसमें 50% वाहन मालधन के बेरोजगार युवकों के लिए आरक्षित होंगे। अगले चरण में 200 गाइडो के रजिस्ट्रेशन होंगे और 50% गाइड मालधन क्षेत्र के लिये आरक्षित होंगे। इस कार्य के होने से मालधनचौड़ के कई बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध होगा। पर्यटन जॉन में प्रवेश शुल्क कॉर्बेट के डे सफारी के अनुसार ही 950 रुपया होगा तथा जिप्सियों की निर्धारित दर 2500 किये जाने पर सहमति बनी है डी एफ ओ ने कहा कि समय समय पर पर्यटन हिट व विभागीय नियमो के अंतर्गत नए निर्णय लिये जायेग। बैठक में ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह रावत, पूर्व राज्यमंत्री हरीश दफौटी, मालधन मण्डल अध्यक्ष कमल किशोर, विधानसभा मीडिया प्रभारी नरेंद्र शर्मा, विधायक प्रतिनिधि मदन जोशी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य किसान मोर्चा मनमोहन सिंह बिष्ट, मण्डल महामंत्री के०सी० बोकाड़िया, नगर मण्डल महामंत्री पूरन नैनवाल जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा दानिश सिद्दीकी आदि भाजपा कार्यकर्ता व सम्बंधित विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।।

Ad_RCHMCT