रामनगर – अज्ञात कारणों के चलते एक सब्जी विक्रेता ने अपनी ही बहन पर चाकू से ताबड़तोड़ बार करते हुए उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को उपचार के लिए रामनगर सरकारी अस्पताल लाया गया,जहाँ हालत सिरियस होने पर उसे हायर सैन्टर रैफर कर दिया है।बताया जाता है कि घटना के बाद आरोपी भाई स्वयं ही कोतवाली पहुंच गया घटना के बाद कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार मोहल्ला बंबाघेर, हनुमान मंदिर के समीप रहने वाला निजाम नाम का युवक मोहल्ले में ही अपने घर के बाहर सब्जी की दुकान चलाता है तथा उसकी बहन 25 वर्षीय सकीना से उसका काफी समय से विवाद चलता आ रहा है। मंगलवार की तड़के किसी बात को लेकर दोनों मे विवाद हो गया जिसके बाद निजाम ने अपनी बहन पर चाकू से कई वार कर दिए जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई घायल को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर होने के चलते उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाल रवि कुमार सैनी भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और उन्होंने घटना को लेकर परिजनों व आसपास के लोगों से जानकारी ली। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।




