रामनगर-अटेंडैंट के रूप में तैनात कर्मियों ने अपनी माँगों को लेकर कार्बेट निदेशक के माध्यम से वन मंत्री और चीफ कंजरवेटर को भेजा ज्ञापन।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर -कार्बेट नेशनल पार्क में वर्ष 2008 से रूम अटेंडैंट के रूप में तैनात कर्मियों ने नेचर गाइड के तौर पर समायोजित करने को लेकर वनमंत्री डाक्टर हरक सिंह रावत और मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक को ज्ञापन पार्क निदेशक राहुल के माध्यम से भेजा। युवाओं का कहना था कि 2008 से वह पार्क में रूम अटेंडैंट के पद पर तैनात हैं, उस समय रूम अटेंडैंट को नेचर गाइड बना दिया जाता था, जिसकी शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल थी। लेकिन अब पार्क प्रशासन ने नेचर गाइड प्रशिक्षण की नई भर्ती निकाली है, जिसमें नई नियमावली 2009 बनाकर इण्टर मीडिएट शैक्षिक योग्यता रख दी गई है। जिससे पूर्व मे कार्य कर रहे दैनिक श्रमिक जो कम वेतन मिलने पर कार्य करने वाले रूम अटैंडेंट को अब नई भर्ती में भाग लेने का मौका नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने नई भर्ती प्रक्रिया में स्वयं को समायोजित करने की मांग की है। इन युवाओं का कहना है कि इतने वर्षों तक वह नेचर गाइड बनने की आस लगाये हुए बेहद कम वेतन में पार्क में सेवाएं देते रहे हैं। ज्ञापन देने वालों में राजेन्द्र सिंह राजू, खीम सिंह नेगी, तरूण छिम्वाल, सुमन ध्यानी, सामाजिक कार्यकर्ता संजय मेहता संजू, ईडीसी ओम प्रकाश गौड़, संजय कडा़कोटी, मनोज प्रमोद आदि मौजूद थे।

Ad_RCHMCT