रामनगर – क्षेत्र में दिन प्रतिदिन बड़ रहा कोरोना का ग्राफ। आज पांच लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से स्वास्थ्य विभाग और शहर में हड़कंप मच गया है। वहीं संक्रमित लोगों को इलाज के लिए कोविड केयर सेंटर भेजने की कार्यवाही चल रही है।बुधवार को कोरोना के नोडल सहायक अधिकारी संतोष बधानी ने बताया कि बीते दिनों कोरोना संक्रमित आये लोगों के संम्पर्क मे आये लोगों की स्वास्थ्य विभाग ने जांच कर क्वारन्टाइन किया था। बताया कि बुधवार को 5 लोग कोरोना पॉजिटिव आये है।यह संक्रमित लोग ग्राम पीरूमदारा,चोरपानी, रानीखेत रोड़ और ग्राम गौजानी क्षेत्र के रहने वाले है।बताया कि संक्रमित लोगों को इलाज के लिए कोविड केयर सेंटर भेजने की कार्यवाही की जा रही है।प्रशासन ने सभी से सतर्क रहने की करी अपील और सरकार के नियमो का पालन करने की करी अपील।




