रामनगर – (चन्द्रशेखर जोशी) विगत वर्षों के भांति इस वर्ष भी कांग्रेस कार्यालय रामनगर में उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला त्यौहार मनाया गया। जिसमें कांग्रेस जन एवं क्षेत्रीय जनता द्वारा कार्यालय में बनाया गया सूक्ष्म भोज भी ग्रहण किया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक रणजीत रावत ने लोक पर्व हरेले पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हरेला पर्व पर्यावरण से जुड़ा हुआ, हरियाली का प्रतीक, हरेले के रूप में मनाया जाता है। इस समय हमारे खेतों में सबसे अधिक किस्म के अनाज होते हैं। इस समय प्रकृति चारों तरफ हरी हरी दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि हमारे पर्वतीय क्षेत्र में तो कहा जाता है की 22 तरह के अनाज इस समय हमारी खेती से निकलते हैं। इस लोक पर्व मे हरेला जमाया जाता है। जो आज के दिन पूरे उत्तराखंड में यह त्योहार मनाया जाता है। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष डीसी हर्बोला, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष हरिप्रिया सती, सभासद विमला आर्य, बीना रावत, जानकी पन्त, भावना डंगवाल, चंद्रा मेहरा, गायत्री उनियाल, उमा देवी, कांग्रेस प्रदेश महामंत्री किशोरी लाल, जिला उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल खुलासा, उमाकांत ध्यानी, खुर्शीद अंसारी, कुबेर कड़ाकोटी, अतुल अग्रवाल, दीपक मसीह, किशोर लाल, हर्ष रावत, गोपाल रावत, लईक अहमद, प्रेम जैन, सभासद गुलाम सादिक, सभासद भुवन डंगवाल, नदीम कुरैशी, पंकज पांडे, निकेश देवल, लीलाधर जोशी, दीपक जोशी, ओम प्रकाश आर्य वंशी नवीन तिवारी दीप पांडे, अमित चंद्रा, मोहम्मद हासिम, रवि ठाकुर, कैलाश त्रिपाठी, विशाल रावत ललित कडाकोटि, मुकेश खेरिया, जीत खेरिया, नजाकत अली, अनुज अग्रवाल, संदीप रावत गिरीश बिष्ट विरेन्द्र तिवारी, मोइन खान, आफाक हुसैन आदि मौजुद रहे।




