रामनगर-(ब्रेकिंग न्यूज) एक युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप।।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर – विकास खण्ड के ग्राम चोरपानी गांव में एक युवक का शव घर मे मिलने से हड़कंप मच गया।वहीं शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी शहीद स्मारक पर अमर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि: बोले—'वीर बलिदानियों का त्याग सदैव रहेगा स्मरणीय'

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मृतक की शिनाख्त दीपक कुमार (दीपू) उम्र लगभग (35 वर्ष) से हुई है। पुलिस को शव के बगल में ही ज़हर की शीशी भी मिली है।बताया जा रहा है कि मृतक युवक दीपक बगीचे में काम करता था।

यह भी पढ़ें 👉  नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट; सीएम ने दी सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं


सूचना मिलने के बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी बी एस भाकुनी,पुलिस कोतवाल आशुतोष कुमार ने घटनास्थल का मुआयना किया।पुलिस का मानना है कि प्रथम दृष्टिकोण से मृतक दीपक ने जहर खाकर आत्महत्या की है। बताया जा रहा है कि वह बीते कुछ समय से परिजनों से अलग रह रहा था। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Ad_RCHMCT