रामनगर-कुट्टी काट रहे युवक की चारा काटते काटते चार उंगलियां कटी,किया हायर सैन्टर रैफर।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर – विकासखंड के ग्राम टांडा में एक युवक की कुट्टी काटने के दौरान मशीन में हाथ घुसने से उसकी चार उंगलियां कट गयी। घायल युवक को उपचार के लिए रामनगर संयुक्त चिकित्सालय में लाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेन्टर रेफर कर दिया। शुक्रवार की सायं जीतपुर टांडा निवासी पप्पू पुत्र तुलसीदास घर के पड़ोस में कुट्टी काटने वाली मशीन में कुट्टी काट रहा था। इसी दौरान अचानक युवक का हाथ मशीन में चला गया। जिससे युवक की चार उंगलियां कुट्टी के साथ कट कर अलग हो गयी। युवक की चीख सुनकर आसपास के लोगों ने 108 को फ़ोन किया। मौके पर 108 को लेकर पहुँचे चालक कैलाश तिवारी व ईएमटी शुभम घायल युवक को रामनगर संयुक्त चिकित्सालय लाये । जहाँ मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया।

Ad_RCHMCT