रामनगर। – क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग रामनगर द्वारा विकास खण्ड कार्यालय के सभागार में चयनित युवक मंगल दल एवं महिला मंगल दलों को प्रोत्साहन सामाग्री स्वरूप क्रिकेट बैट, क्रिकेट बॉल,हेलमेट, वॉलीबॉल, वॉलीबॉल नेट,बैडमिंटन रैकेट,बैडमिंटन नेट,शटल कॉक के डब्बे, फुटबॉल, केरम बोर्ड, ढोलक, चिमटा, दरी,मंजीरा, झाझर, खड़ताल आदि सामाग्री ब्लॉक प्रमुख रेखा रावत, ज्येष्ठ प्रमुख से संजय नेगी, प्रधान संगठन अध्यक्ष के प्रतिनिधि राहुल डंगवाल द्वारा विकास खण्ड रामनगर की निम्न ग्राम सभा के मंगल दल अध्यक्षों को वितरित किया गया।
युवक मंगल दल कानिया, गोपालनगर, गौतमनगर, भवानीपुर खुल्वे, आनंदनगर, पीरूमदारा, पाठकोट, दयारामपुर टाण्डा,
महिला मंगल दल में ग्राम सभा ढिकुली, पीपलसाना, सक्खनपुर, करनपुर, चिलकिया, गौतमनगर, गांधीनगर, धरमपुर औलिया को प्रोत्साहन सामाग्री वितरित की गई।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी वन्दना क्वीरा , महिला संगठक तुलसी देवी, पी०आर०डी०जवान ललित मोहन, किशन लाल, एवं समस्त युवक मंगल दल/ महिला मंगल दलों के अध्यक्ष उपस्थित रहे,
खण्ड विकास अधिकारी नारायण दत्त भट्ट के दिशा- निर्देशन मे कार्यक्रम का संचालन व्यायाम प्रशिक्षक मो०इसरार अंसारी द्वारा किया गया।




