रामनगर – क्षेत्र में कोरोना का ग्राफ दिन प्रतिदिन बड़ता जा रहा है,आज फिर पांच लोगोंं की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से स्वास्थ्य विभाग मे हड़कंप मच गया है।वहीं संक्रमित लोगों को कोविड केयर सेंटर रेफर कर दिया है।रविवार को कोरोना के नोडल सहायक अधिकारी संतोष बधानी ने बताया कि बीते दिनों कोरोना संक्रमित आये लोगों के संम्पर्क मे आये लोगों की स्वास्थ्य विभाग ने जांच कर क्वारन्टाइन किया था।बताया कि रविवार को कोरोना पॉजिटिव पांच लोग आयेे।ये सभी संक्रमित सुन्दर खाल, मोहान, चोरपानी और फायर स्टेशन के आसपास के रहने वाले है।बताया कि संक्रमित लोगों को इलाज के लिए कोविड केयर सेंटर भेज दिया है।




