रामनगर – क्षेत्र के युवाओं ने ग्राम पंचायत जस्सागाँजा में एक एथिलीट प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें प्रदेश स्तर से आये धावकों ने प्रतिभाग किया, यह दौड़ प्रतियोगिता ग्राम जस्सागांजा ग्राम प्रधान निधी मेहरा के घर से कालूसिद्ध मंदिर तक आयोजित की गयी जिसमें काफी लोगों ने प्रतिभाग किया और इस प्रतियोगिता के प्रथम विजेता देवाशिस पटवाल , दुसरे विजेता मुक्तेश्वर के संजयकुमार व तीसरे विजेता जसवीर सिंह रहे,प्रतियोगिता आयोजन टीम ने पुरस्कार स्वरूप प्रथम विजेता को 2500 रू०, फस्ट रनर अप कै 1500 रू० व सेकेंड रनर अप को 1000 रू का पुरस्कार दिया इस दौरान कई और लोगों ने भी पुरस्कार की घोषणा करी इसी क्रम में नैनीताल दुग्घ सँघ उपाध्यक्ष बिरेन्द सिंह मेहरा ने भी अपनी ओर से भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जस्सागांजा की ग्राम प्रधान श्री मति निधीमेहरा व बलवंतभरड़ा नैनीताल दुग्घ सँघ उपाध्यक्ष विरेन्द्र सिंह मेहरा ने किया व संचालन महेन्द पटवाल ने किया मौके पर धन सिंहहाल्सी, दलीपसिंह हाल्सी ,चन्दन सिंह अधिकारी , क्षेत्र की स्वास्थ कर्मी माया मेहरा व गणमान्य लोग मौजूद रहे, प्रतियोगिता का सफल आयोजन कर्ताश्री महेन्द पटवाल ,नितिन मेहरा , रोहित मेहरा , धमेन्द हाल्सी व जस्सागाँजा की दगंल टीम व ग्राम प्रधान निधी मेहरा जी रही।






