रामनगर – रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद प्रदेश के आवाहन में रामनगर में भी आज एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्य बहिष्कार किया गया, जिसमें समस्त चालक परिचालक और तकनीकी कर्मियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया उनकी मुख्य मांगे इस प्रकार है।
1- विगत 5 माह से वेतन नहीं मिल पा रहा है दीपावली से पूर्व दो माह का वेतन भुगतान किया जाए।
2- विशेष श्रेणी चालक परिचालक व तकनीकी कर्मियों को पूर्व की भांति प्रोत्साहन योजना का लाभ प्रदान किया जाए ।
3- सेवानिवृत्त कर्मचारियों का लंबित भुगतान किया जाए, मृतक आश्रितों को पूर्व की भांति नियुक्ति प्रदान की जाए ।
4- वेतन मद से में की जा रही कटौती यों को बंद किया जाए।
5- जो परिचालक कार्यालय में कार्य कर रहे हैं उनकी प्रोन्नति हेतु कि०मी० की बाध्यता को समाप्त किया जाए ।
धरना प्रदर्शन में शाखा अध्यक्ष रविंद्र कुमार , शाखा मंत्री चंद्रशेखर सती , क्षेत्रीय प्रतिनिधि अमनदीप सिंह , नरदेव सिंह कमल सती , पान सिंह, भास्कर नेगी , नरेंद्र सिंह रावत ,साहिद आदि कर्मचारी मौजूद रहे।




