रामनगर-(चुनाव) उत्तराखंड वन निगम कर्मचारी संगठन पश्चिमी क्षेत्र रामनगर के मोहन सिंह चौहान बने अध्यक्ष।।

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रामनगर – शुक्रवार को उत्तराखंड वन निगम कर्मचारी संगठन पश्चिमी क्षेत्र रामनगर के द्विवार्षिक चुनाव को आमडंडा डिपो परिसर में संपन्न हुए। इस दौरान पदाधिकारियों को निर्विरोध चुना गया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर-रामनगर-काशीपुर ट्रैक पर काम के चलते ये ट्रेनें इस दिन से रहेंगी निरस्त

चुनाव अधिकारी मोहन सिंह मेहरा व महेंद्र सिंह गैड़ा ने बताया कि मोहन सिंह चौहान अध्यक्ष, महेश चंद्र तिवारी क्षेत्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजू जोशी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, मदन मोहन पांडे क्षेत्रीय मंत्री, नवीन मिश्रा क्षेत्रीय संयुक्त मंत्री प्रथम, त्रिलोक बिष्ट क्षेत्रीय संयुक्त मंत्री द्वितीय, दीपक अधिकारी क्षेत्रीय संगठन अधिकारी, के सी पंत क्षेत्रीय प्रचार मंत्री प्रथम, योगेश अधिकारी क्षेत्रीय प्रचार मंत्री द्वितीय, महेंद्र चंद्र खुल्बे क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष बनाए गए। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने शपथ लेकर संगठन व कर्मचारियों के हितों के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया।सभी को वन कर्मचारियों ने बधाई दी।