रामनगर-जीवन दान मुहिम कोरोना काल मे कुछ इस तरह कर रही सराहनीय कार्य।।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर – जीवन दान मुहिम रामनगर कोरोना महामारी में जिनके पालन पोषण करने वाले कि परिवार मुखिया की म्रत्यु हो गई है उन्हें तीन माह के लिए फैमली किचन किट पहुँचाएगी ।आज रामनगर के प्रमुख किराना ब्यवसायी अनुराग गर्ग व संजीव ठाकुर ने रामनगर विधायक दीवान सिह बिष्ट के माध्यम से 10 फैमली किचन किट जीवन दान मुहिम रामनगर को सौपी।रामनगर विधायक ने दान वीर दोनो ब्यापारि भाइयों का आभार व धन्यवाद प्रकट करते हुवे कहा कि आपका सकल्प अनुकरणीय अनुसरणीय है।

यह भी पढ़ें 👉   उत्तराखंड अब भूकंप जोन 6 में! राज्य के भवन नियमों में बड़े और आधुनिक बदलाव

सभी को इससे प्रेरणा लेनी चाहिये। यह फैमली किचन किट जीवन दान मुहिम रामनगर को सौपी जा रही है। ताकि जिनके परिवार के मुखिया की म्रत्यु कोरोना महामारी से हुई हैं उन तक पहुचे।विधायक बोले कोरोना महामारी के दौरान यद्यपि सभी सस्थाओ ने लोगो की मदद की है। लेकिन जीवदान मुहिम रामनगर का योगदान भी अत्यंत सराहनीय रहा है।यह मुहिम सीमित संसाधनों से जरूरतमन्दों की मदद करती आ रही है जरूरत मन्दों को प्लामा, ब्लड, ऑक्सीजन सिलेंडर निःशुल्क उपलब्ध कराकर बहुत सराहनीय कार्य किया है। इस जीवन दान मुहिम के स्वयंसेवको पर जनता का विश्वास बढ़ा है। सभी बधाई के पात्र है लोगो को भी इससे प्रेणा लेनी चाहिये। मुहिम के संरक्षक नरेंद्र शर्मा ने कहा कि हमारा संकल्प लोगो की मदद करना है हम मात्र एक स्वयंसेवक है लोगो की सेवा व विश्वास ही हमारा संकल्प और उद्देश्य है। हमारे पास अभी तक 6 ऐसे परिवारों नाम आये जिनके परिवार में कमाने वाले सदस्य की म्रत्यु हो गई है और वह आर्थिक रूप से कमजोर है।इस अवसर पर जीवन दान मुहिम के सदस्य मदन जोशी, आशीष कुमार ठाकुर , मदन बिष्ट, उपस्थित थे।

Ad_RCHMCT