रुद्रपुर-पुलिस ने सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 5 महिलाओं सहित 10 को किया गिरफ्तार।।

ख़बर शेयर करें -

पुलिस ने सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 5 महिलाओं सहित 10 लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

रुद्रपुर – मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी उधम सिंह नगर दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि मुखबिर ने बताया कि जनता इण्टर कालेज के पास बने होटल नैनी व्यू गेस्ट हाउस का मालिक विनोद गंगवार आये दिन अपने होटल में महिलाओं को बुलाकर अनैतिक देह व्यापार का धंधा कराता है। जहां पर आये दिन संदिग्ध व्यक्तियों का आना जाना लगा रहता है।


जिसके बाद सीओ सिटी अमित कुमार तथा प्रभारी निरीक्षक एएचटी यूनिट बसन्ती आर्य पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि होटल का आधा शटर खुला हुआ था। पुलिस टीम द्वारा शटर खोलकर एकाएक तेजी व शीघ्रता से छापामारी की गई तथा होटल के अलग-अलग कमरों को चैक किया तो होटल के दो कमरांे के अन्दर महिला व पुरुष अर्धनग्न व आपत्तिजनक स्थिति में पाये गये। वहीं कमरों से अन्य आपत्तिजनक सामान, भिन्न – भिन्न कम्पनियों के 11 मोबाईल फोन, 1 लेपटॉप, आधार कार्ड, सिगरेट के डिब्बे तथा 6,100 रुपये तथा रिशेप्शन से एक रजिस्टर बरामद किया गया। वहीं छापामारी के दौरान मौका पाकर 03 व्यक्ति शबाब, आमिर खान व आकाश रावत फरार हो गये।

यह भी पढ़ें 👉  एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 का देहरादून में भव्य आगाज: सीएम धामी ने किया शुभारंभ; 8 शहरों में बनेंगी 23 खेल अकादमियां

पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर होटल मालिक विनोद गंगवार ने बताया कि उसने होटल नैनी व्यू गैस्ट हाउस को लीज पर लिया है। जिसका किराया काफी है। किराया चुकाने के लिये मैं होटल में अनैतिक देह व्यापार कराता हूं व ग्राहकों से कमीशन के रूप मे हजार-हजार रुपये प्रति कमरे के लेता हूँ। मेरे होटल में मेरे दोस्त शबाब, आमिर खान व आकाश रावत ग्राहकों को लेकर आते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्वप्रधानमंत्री 'भारतरत्न' अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि; लोकतांत्रिक मूल्यों और सुशासन के प्रति उनके योगदान को किया नमन

वहीं होटल से पकड़ी गयी युवतियों ने बताया कि वे शबाब, आमिर खान व आकाश के माध्यम से ही यहाँ आती हैं और प्रति व्यक्ति 500-500 रुपये में अनैतिक देह व्यापार के जरिए पैसा कमाती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दून विश्वविद्यालय में 'दीक्षारम्भ सत्र' की शुरुआत: सीएम धामी ने ₹28.59 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का किया लोकार्पण; 88.4 FM कम्युनिटी रेडियो लॉन्च


मौके पर पकड़े गये 5 युवक व 5 युवतियों को उनके जुर्म धारा 3/4/5/6 देह व्यापार निवारण अधिनियम 1956 से अवगत कराते हुये गिरफ्तार किया गया।

पुलिस टीम में सीओ सिटी रुद्रपुर अमित कुमार, नोडल अधिकारी/एएचटी यूनिट निरीक्षक बसन्ती आर्य, एसआई प्रवीण सिंह, प्रभारी एसओजी कमलेश भट्ट, एसआई प्रदीप कुमार, कां. ललित कुमार, राजेन्द्र कश्यप, कुलदीप, भूपेन्द्र आर्या, गोकुल टम्टा, नारायण दत्त, प्रियंका आर्या, प्रियंका कोरगा, अरुणा चैधरी तथा विनोद कन्याल शामिल रहे।

Ad_RCHMCT