रामनगर-तारा चन्द्र घिल्डियाल बने प्रदेश संगठन मंत्री।।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर – उत्तराखंड जनरल ओबीसी एंप्लाइज एसोसिएशन की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार कर तारा चन्द्र घिल्डियाल को प्रदेश संगठन मंत्री चुना गया है।
रामनगर तहसील में तैनात राजस्व उप निरीक्षक श्री घिल्डियाल के प्रदेश संगठन मंत्री चुने जाने पर विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने बधाई दी है।
प्रेस को दिए बयान में श्री घिल्डियाल ने प्रदेश संगठन मंत्री चुने जाने पर उत्तराखंड-जनरल ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक जोशी तथा प्रांतीय महामंत्री वीरेंद्र गुसाईं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार को चाहिए कि अविलम्ब विधानसभा में पदोन्नति में आरक्षण को को पूर्णतया समाप्त करने के लिए एक्ट लाए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी प्रगतिवादी सोच की है इन्हें जाति, धर्म विशेष से कोई लेना देना नहीं है वह बिना किसी भेदभाव के देश के सर्वांगीण विकास में अपना पर आत्मक योगदान दे रहे हैं।आज सरकारों द्वारा योग्यता को कुचलकर आरक्षण के नाम पर युवा भारत के भविष्य का सर्वनाश किया जा रहा है जो कि व्यक्ति के साथ-साथ देश के भविष्य के लिए विनाशकारी सिद्ध होगा। श्री घिल्डियाल ने एससी एसटी एक्ट/एट्रोसिटी एक्ट को काला कानून की संज्ञा दी उन्होंने कहा कि भारत का संविधान समानता और न्याय के आदर्शों के आधार पर स्थापित है, इसी को देखते हुए ही हमारे संविधान में धर्म,मूल वंश, जाति या जन्म स्थान के आधार पर व्यक्तियों के किसी वर्ग में भेदभाव को वर्जित किया गया है।
उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड सरकार को पदोन्नति के रोस्टर में पहला पद अनारक्षित करना चाहिए।