रामनगर-त्यौहारी सीजन को देखते हुए मिलावटी मिठाइयों की रोकथाम के लिए मिठाईयों की दुकानों पर हुई छापामारी।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर में मिठाईयों की दुकान पर छापा
रामनगर – त्यौहारी सीजन को देखते हुए खाद्य पूर्ति निरीक्षक नंद किशोर व उपजिलाधिकारी विजय नाथ शुक्ल के नेतृत्व मे लगभग आधा दर्जन से अधिक दुकानों की खाद्य सामग्री के सैंपल लिए है। अचानक हुई कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। खाद्य पूर्ति निरीक्षक नंद किशोर ने बताया कि दीपावली को देखते हुए रामनगर की आधा दर्जन से अधिक दुकानों में जाकर दुकानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान दुकानों से मिष्ठान, दूध, मसाले आदि छह सैम्पल लिए गए। बताया कि लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में छापे मार कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। इस दौरान खताड़ी इंचार्ज प्रीति, कॉन्स्टेबल हेमंत आदि मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT