रामनगर-नगर पालिका ईओ भरत त्रिपाठी सहित आज बड़ी संख्या में कर्मचारियों को लगाया गया कोरोना टीका।।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर – नगर पालिका ईओ भरत त्रिपाठी सहित आज बड़ी संख्या में कर्मचारियों को एंटी कोरोना टीकाकरण किया गया। बुधवार को नोडल अधिकारी डॉ प्रशांत कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि 10 से 18 फरवरी का नगर पालिका में लगे कैंप के माध्यम से स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा 789 लोगों को यह टीका लगाया जाएगा जिसमें पुलिस, होमगार्ड, नगर पालिका के कर्मचारी व स्वास्थ्य कर्मचारियों के अलावा राजस्व विभाग के कर्मचारी शामिल रहेंगे। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि 10 और 11 फरवरी को बैलपड़ाव स्थित आईआरबी में 203 पुलिसकर्मियों को भी यह टीका लगाया जाएगा। उन्होंने सभी लोगों से इस टीकाकरण अभियान में स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करने की अपील की है।