रामनगर-निजीकरण के खिलाफ मनाया संकल्प दिवस,गांधी प्रतिमा के नीचे बैठे कर्मचारी शिक्षक दिया धरना।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर – राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारी शिक्षकों ने आज संकल्प दिवस मनाया। बड़ी संख्या में कर्मचारी शिक्षक नगर पालिका परिसर में गाँधी प्रतिमा के नीचे इकट्ठा होकर सर्वप्रथम गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहां हुई सभा को संबोधित करते हुए पुरानी पेंशन बहाली के अध्यक्ष गिरीश मेंदोला ने कहा के 90 के दशक के शुरुआती दिनों से ही नरसिम्हा राव की सरकार ने इस देश में उदारीकरण निजीकरण की नीतियों को लागू किया बाद के वर्षों में मनमोहन सिंह की सरकार रही हो या बाजपेई सरकार रही हो सभी ने निजीकरण की नीतियों को तेज किया। कर्मचारी शिक्षक संगठन के मंडल अध्यक्ष नवेंदु मठपाल ने कहा कि निजीकरण इस देश के लिए बहुत ही खतरनाक है निजीकरण के कारण जहां एक और लाखों लाख कर्मचारियों की नौकरियों पर तलवार लटक गई है उनको निकाला जा चुका है वहीं दूसरी ओर सार्वजनिक सेक्टर को कारपोरेट घराने को सौंपने से बेरोजगारी में भी भारी इजाफा हुआ है।प्राथमिक शिक्षक संघ के नेता नंदराम ने कर्मचारी शिक्षकों के बीच निजीकरण के दुष्प्रभाव को लेकर व्यापक सजगता अभियान चलाए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया।वक्ताओं का मत था कि निजीकरण से सिर्फ अडानी अम्बानी को ही फायदा हो रहा है,आमजनमानस त्रस्त है।इस मौके पर गिरीश मैंदोला,जावेद,रामाशीष प्रसाद पाल, रविकांत शर्मा,अनिल कुमार वर्मा,गौरव शर्मा,हेम चन्द्र पाण्डे, चारु चन्द्र तिवारी,नवेन्दु मठपाल,कौशिक मिश्रा,मनोज मोहन कश्मीरा, वीरेंद्र प्रसाद पाण्डे, प्रभजोत वालिया,मोहित सिंह राठौड़,अनुपम शुक्ला आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में विकास कार्यों की समीक्षा, विधायक ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
Ad_RCHMCT