रामनगर – कोतवाली पुलिस ने पूर्व ग्राम प्रधान सहित छह लोगों को रंगे हाथों जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार करते हुए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की है। मंगलवार की रात कोतवाली के एसआई कैलाश जोशी व अनिल आर्य पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस को लगातार जुआ खेलने की शिकायतें मिल रही थी जिसको लेकर पुलिस ने चेकिंग अभियान चला रखा था जिस पर सूचना मिली कि मंगलार रोड में पंचायत घर के पीछे स्थित बगीचे में अवैध रूप से जुआ चल रहा है जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने इस इलाके की घेराबंदी करते हुए मौके पर 6 जुआरियों को पकड़ लिया ,जबकि कुछ जुआरी मौके से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर कुबेर राम पुत्र निवासी ग्राम जस्सागांजा, विनय उर्फ विक्की निवासी उत्तरी खताडी, गोपाल सैनी निवासी मोहल्ला गुलरघटटी, शंकर सैनी निवासी कोटद्वार रोड ,राजीव देशवाल निवासी इंदरा कॉलोनी ,अरुण कुमार निवासी बाल्मीकि बस्ती बंबाघेर को गिरफ्तार किया पुलिस ने पकड़े गए जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की है।




