रामनगर – प्रभारी निरीक्षक रामनगर के नेतृत्व में थाना रामनगर पुलिस द्वारा कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के दृष्टिगत सुरक्षा एवं बचाव रोकथाम हेतु जागरूक रैली निकाली गई। इस दौरान रामनगर क्षेत्र में लोगों को कोविड संक्रमण से बचाव हेतु मास्क पहनने, बार-बार हाथ धोने और आपस में दो गज की दूरी बना कर रखने व भीड़ स्थानों में जाने से बचने हेतु लोगों को जागरूक किया गया व पंपलेट वितरित किए गए।




