रामनगर – उत्तराखंड राज्य ऊर्जा प्रदेश के नाम से जाना जाता है,फिर भी बिजली के बिलों में बढ़ोतरी होती जा रही है। बिजली के बढ़ते बिलों को कम करवाने व दिल्ली की तर्ज पर 200 यूनिट फ्री बिजली देने के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष शिशुपाल रावत के निर्देश पर पीरुमदारा में नितिन कंडारी के नेतृत्व में रैली निकाली गई ।जिसमें गौतम मेहता,कमल सिंह,रवि,मंजू रावत,सीमा देवी,रोशनी देवी,नंदी देवी, रंजीत सिंह,सतीश आदि मौजूद रहे।वहीं मालधन में भी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खुशीराम इंटर कॉलेज से मालधन चौड़ तक रैली निकाल कर पूर्व सहकारी समिति के चेयरमैन खुशीराम व जीतेन्द्र कुमार,के नेतृत्व में रैली निकाली।
प्रदेश उपाध्यक्ष शिशुपाल रावत ने सैकड़ों महिलाओं व कार्यकर्ताओं को लेकर नारे,झंडे, बैनरों के साथ पर्वतीय रामलीला से उपजिलाधिकारी के कार्यालय पहुंचकर राज्यपाल महोदय को ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने वालों में मंजू नैथानी, सुनीता रावत, नवीन, जुल्फिकार अली हुसैन, तारा ,सुनीता, मोहन दुर्गापाल, अर्जुन पाल ,हर्षवर्धन नेगी ,निर्मल पाठक, गीता भट्ट ,महेंद्र कुमार ,गिरीश सत्यवाली, गोपाल दत्त नैलवाल ,भास्कर जोशी, खुर्शीद आलम,मोहन सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।





