देश की प्रथम शिक्षिका सावित्री बाई फूले का जन्मदिन कल महिला एकता मंच द्वारा बनाया जायेगा होगें विभिन्न कार्यक्रम।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर

देश की प्रथम शिक्षिका सावित्री बाई फूले के जन्मदिवस पर 3 जनवरी, रविवार को महिला एकता मंच द्वारा पायते वाली रामलीला स्टेट बैंक के पास वभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।

मंच की संयोजिका ललिता रावत ने बताया कि सावित्री बाई फूले ने जनवरी, 1848 को पुणे में पहला कन्या स्कूल खोला था। धर्म ग्रंथों में महिलाओं को शिक्षा की इजाजत नहीं होने के कारण समाज का एक हिस्सा उनके खिलाफ हो गया। जब वह लड़कियों को पढ़ाने के लिए स्कूल जाती थीं तो लोग रास्ते में उन्हें हतोत्साहित करने के लिए उनके ऊपर कीचड़ आदि फेंकते थे। जिनसे निपटने के लिए सावित्री बाई फूले एक साड़ी अपने थैले में रख कर ले जाती और स्कूल पहुँच कर गंदी साड़ी बदलकर लड़कियों को शिक्षा देती थी। उनको याद करने एवम उनके आदर्शों को स्थापित करने के लिए महिला एकता मंच द्वारा पिछले कई वर्षों से लगातार सावित्रीबाई फूले के जन्मदिवस मनाया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल मॉल रोड 1 अगस्त से पूर्णतः 'नो हॉर्न ज़ोन' घोषित, उल्लंघन करने पर होगी सख्त कार्रवाई

इस कार्यक्रम में कोरोना लाक डाउन काल के दौरान महिला एकता मंच के द्वारा लिए गए अभियान “हम मोमबत्ती-दीया, नहीं जलाएँगे, कोरोना से लड़ने के लिए हम मास्क बनायेंगे” से जुड़कर नि:शुल्क मास्क बनाने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर नगर निगम की पहल: PM स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को मिले 'स्वनिधि बोर्ड', महापौर ने किया सम्मानित

कार्यक्रम के अंत में साइंस फॉर सोसायटी द्वारा चमत्कारों के पीछे छुपे विज्ञान का प्रदर्शन तथा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: जनविरोध के बाद एक्शन में नैनीताल DM! लेक ब्रिज चुंगी निविदा की जांच के लिए 3 सदस्यीय कमेटी गठित, 15 दिनों में आएगा सच सामने।

महिला एकता मंच की कौशल्या ने क्षेत्र की जनता से सावित्रीबाई फूले के जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भागीदारी की अपील की है।

Ad_RCHMCT