रामनगर-बेटे के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर माँ ने भीम आर्मी भारत एकता मिशन के साथ मिलकर उपजिलाधिकारी और कोतवाल को दिया ज्ञापन।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर – भीम आर्मी भारत एकता मिशन कुमाऊं मंडल के संरक्षक द्वारा बेल गढ़ में 29.7.2020 ईस्वी को पीड़िता के पुत्र दीपक की हत्या के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी एवं कोतवाल रामनगर को पीड़िता दुर्गा देवी के साथ जाकर ज्ञापन सौंपा, भीम आर्मी के संरक्षक ने कहा कि यदि अभियुक्त गणों की गिरफ्तारी शीघ्र नहीं हुई तो दलित समाज सड़कों पर आंदोलन के लिए विवश होगा। श्री टम्टा ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं पीड़िता को उचित मुआवजा एवं सुरक्षा प्रदान करने की मांग की। सभा में कुमाऊं मंडल के संरक्षक जी आर टम्टा, जिलाध्यक्ष नफीस अहमद खान, सदस्य बालकिशन, महासचिव उज्जवल चौहान, गोविंद गौतम सुंदरलाल बौद्ध, हरीश कुमार बौद्ध, हर्ष राज, अनुज कुमार, मनजीत, पंडित हरीश, गणेश चंद, इंदर लाल, एडवोकेट गणेश कुमार गगन आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  क्रिकेट के दौरान हिंसाः मारपीट और गोलियों की आवाज से मचा हड़कंप
Ad_RCHMCT