चन्द्रशेखर जोशी
रामनगर – विकास खण्ड के ग्राम मालधनचौड़ क्षेत्र मे एक व्यक्ति की धारदार हथियार से की हत्या से हड़कंप मच गया। वहीं गांव में भी सनसनी फैल गयी।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को आनंदनगर में दिव्यांग मजदूर की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की जा रही थी लेकिन ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची ने पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। शक के आधार पर मजदूर की पत्नी और पड़ोसी को हिरासत में लिया गया है जिससे पुछताछ की जा रही है।
बताया जा रहा है कि बुधवार को वीर सिंह और पड़ोसी अमर सिंह का किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद वीर सिंह वहां से चला गया था। शाम वह दोबारा अमर सिंह की झोपड़ी में पहुंचा तो फिर विवाद हो गया अमर सिंह ने पाटल से वीर सिंह के गले पर वार कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हत्या के कारण का अभी सही पता नहीं लग पाया है पुलिस लोगों से भी पुछताछ कर रही है।
बताया जा रहा है की रामपुर (यूपी) के किशनपुर गांव निवासी 45 वर्षीय वीर सिंह अपनी पत्नी कुंती देवी के साथ रह रहा था। वह एक हाथ से दिव्यांग था।
बताया जा रहा है की सूचना पर पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।


