BREAKING-मुख्यमंत्री ने कहा कि जवानों के साथ दीवाली मनाने का मेरा सपना था,दीवाली पर आपके बीच आकर में अभिभूत हूं-CM धामी।।

ख़बर शेयर करें -

राज्यपाल, ले0ज0 गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरहद पर तैनात देश के जवानों के साथ दीवाली मनाई। अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत राज्यपाल और मुख्यमंत्री, दीपावली पर इस्ट कैम्प, गढवाल स्काउट, माणा पहुंचे और सेना के जवानों से मिलकर उनका हौसला बढाया। इस मौके पर उन्होंने जवानों को मिठाई खिलाकर खुशियां बांटते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों में सरहदों पर तैनात देश के जवानों के जोश और जुनून पर हम सबको गर्व है। राज्यपाल और मुख्यमंत्री के ईस्ट कैंप माणा पंहुचने पर सेना के जवानों ने गार्ड आफ आनर देकर उनका स्वागत किया।

यह भी पढ़ें 👉  मिसाल! पद्मश्री प्रो. एच.सी. वर्मा के आह्वान पर उत्तराखंड के शिक्षण संस्थानों में खत्म होगी 'प्लास्टिक और वीआईपी संस्कृति', शिक्षकों ने खुद धोए अपने बर्तन

मुख्यमंत्री ने कहा कि जवानों के साथ दीवाली मनाने का मेरा सपना था। आज दीवाली पर आपके बीच आकर में अभिभूत हूं।

Ad_RCHMCT