रामनगर-(ब्रेकिंग न्यूज)घास काटने गयी महिला पर बाघ ने किया हमला,महिला घायल।।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर – विकास खण्ड के ग्राम गौजानी मे घास काटने गई महिला पर बाघ ने किया हमला। ग्राम गौजानी क्षेत्र में सुबह 10 बजे लगभग कमलेश उम्र 32 साल पत्नी मोहन राम अपनी महिला साथियों के साथ घास काटने के लिए आम के बगीचे में जा रही थी।रास्ते में ही घात लगाए बैठे बाघ ने किया हमला। महिलाओं के हल्ला मचाने पर बाघ महिला को छोड़ भागा। महिला को उपचार के लिए रामनगर चिकित्सालय में लाया गया है।बताया जा रहा है की रोज की तरह आज भी ये घास काटने के लिए जंगल जा रही थी तब ये घटना हुई।बाकी महिला का रामनगर के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Ad_RCHMCT