रामनगर-(अच्छी खबर) रामनगर मे भी कोरोना वैक्सीन लगनी हुई शुरू रामनगर चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को लगी पहली वैक्सीन।।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर – कोरोना वैक्सीन के प्रथम चरण में रामनगर में भी वैक्सीनेशन लगना आज शुरू हो गया। जिसमें प्रथम वैक्सीन रामनगर चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को लगाई गई। कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ प्रशांत कौशिक, पुलिस क्षेत्राधिकारी पंकज गैरोला के नेतृत्व में रामनगर संयुक्त चिकित्सालय में कुल 100 स्वास्थ्य कर्मियों के पूर्ण वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया।जिसके चलते रामनगर चिकित्सालय के चिकित्सा अधिकारी डॉ मणि भूषण पंत को कोरोना की पहली वैक्सीन लगाई गई।

यह भी पढ़ें 👉  एकल महिलाओं के लिए वरदान बनी 'मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना': द्वितीय चरण का शुभारंभ; 488 महिलाओं के खातों में ₹2.76 करोड़ की राशि हस्तांतरित

जानकारी देते हुए कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ प्रशांत कौशिक ने बताया की चरणबद्ध तरीके से वैक्सीन लगाने का कार्य किया जा रहा है। जिसमें प्रथम चरण में स्वास्थ्य कर्मचारियों को ही वैक्सीन लगाई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार बनेगा विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी: महाकुंभ-2027 से पहले ₹235 करोड़ की 4 बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास; सीएम धामी बोले- भव्य और सुरक्षित होगा कुंभ

जिसमें लिस्ट के अनुसार सर्वप्रथम चिकित्सा कर्मी को वैक्सीनेशन कक्ष में भेजा जा रहा है। जहां पूरी तरह से उसकी जांच कर कोविड का टीकाकरण किया जा रहा है।

Ad_RCHMCT