रामनगर-(ब्रेकिंग न्यूज) बाघ के हमले में पूर्व प्रधान घायल।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर – विकास खण्ड के ग्राम शिवलालपुर के पूर्व ग्राम प्रधान मोहम्मद ज़फर उम्र लगभग 32 वर्ष को क्यारी गांव के समीप हल्द्वानी मार्ग पर बाघ ने झपटकर घायल कर दिया।जिसमे जफर घायल हो गये।घायल को उपचार के लिए रामनगर के बृजेश हॉस्पिटल लाया गया। बाघ ने यह हमला उस वक्त किया जब वह रोज की तरह अपना कार्य समाप्त कर अपने एक साथी के साथ घर वापस लौट रहे थे।

Ad_RCHMCT