रामनगर – गुरुवार को देर रात रामनगर रेंज स्टाफ द्वारा रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर रात्रि समय लगभग 11. 00 बजे आरक्षित वन क्षेत्र में अवैध खनन मे लिप्त JCB को POLICE के सहयोग से कड़ी मशक्कत से पकडकर कार्यशाला रामनगर कम्पाउंड में सुरक्षित खड़ा कर दिया गया। टीम में मोहन पांडेय वन दरोगा, खीम सिंह अधिकारी वन दरोगा,राजेन्द्र राणा वन वीट अधिकारी,विनय चनियाल चालक ,पुलिस उपनिरीक्षक अनिल आर्य व पुलिस टीम शामिल थे।




