ब्रेकिंग-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने किया वृक्षारोपण।।

ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में वृक्षारोपण किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति एवं नेतृत्व में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना भी साकार हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कार्यशैली की वजह से भारत को वैश्विक स्तर पर एक अलग पहचान मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  हरित विकास का मॉडल बनेगा उत्तराखंड: 'स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति' के तहत लाभार्थियों को सब्सिडी चेक वितरित; सीएम धामी ने 11 वाहनों को दिखाई हरी झंडी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड के प्रति प्रधानमंत्री जी का विशेष लगाव है। उनके मार्गदर्शन में श्री केदारनाथ का पुनर्निर्माण कर उसे विश्वस्तरीय धार्मिक स्थल बनाने का उनका सपना साकार हो रहा है। बद्रीनाथ पुनर्निर्माण योजनाओं पर भी कार्य गतिमान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तराखण्ड में विकास के नये आयाम स्थापित हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  आँचल दुग्ध संघ में श्रद्धांजलि सभा: पूर्व प्रशासक के पिता स्वर्गीय हिम्मत सिंह बिष्ट के निधन पर जताया गहरा शोक

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, मेयर सुनील उनियाल गामा एवं विधायक खजान दास ने भी वृक्षारोपण किया।

Ad_RCHMCT