रामनगर – रामनगर स्थित तराई पश्चिमी वन प्रभाग में गुलदारों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिससे दिन प्रतिदिन मानव और वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं भी बढ़ रही हैं।वहीं तराई पश्चिमी वन प्रभाग ने मानव और वन्यजीव की घटनाएं ना हो इसके लिए स्थानीय लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चला रखा है।
तराई पश्चिमी वन प्रभाग के पास के लोगों पर लगातार गुलदारों को बढ़ते हमले से अनुमान लगाया जा रहा है, कि तराई पश्चिमी में गुलदारों की संख्या बढ़ी है। जिससे आए दिन गुलदार आबादी का रुख ज्यादा कर रहे हैं। इससे मानव और वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इसकी रोकथाम के लिए वन विभाग तराई पश्चिमी के जंगलों से लगते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में जा जाकर लोगों को जागरूक करने के लिए अनाउंसमेंट करा रहा है, जिससे कोई अप्रिय घटना ना हो।
वहीं वन विभाग के डीएफओ हिमांशु बागड़ी ने बताया कि तराई पश्चिमी वन प्रभाग में मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं में बढ़ोत्तरी हुई है,जिसमें अभी तक कई लोग घायल हो चुके हैं और कुछ लोगों को जान तक गंवानी पड़ी है।इसे देखते हुए अब विभाग गांव-गांव जाकर ग्रामीणों को जागरुक कर रहा है।




