रामनगर – रामनगर के मन्डी समिति के पास रहने वाले ग्रामीणों ने लंबे समय से रामनगर मंडी के बाहर हर शुक्रवार को लगने वाले फड़ को हटाने की मांग को लेकर रामनगर उपजिलाधिकारी विजयनाथ शुक्ल को एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन में ग्रामीण वासियों ने बताया कि पिछले लंबे समय से रामनगर मंडी के बाहर सड़क के दोनों किनारों पर हर शुक्रवार को फड़ लगाये जा रहे हैं। बताया कि फड़ होने के कारण रास्ता काफ़ी छोटा हो जाता है। जो कि किसी बड़े हादसे को अंजाम भी दे सकता है। बताया कि ग्रामीणों द्वारा फड़ लगा रहे लोगों से कई बार फड़ को हटाने को कहा गया है। लेकिन यह लोग ग्रामीणों के साथ अभ्रदता करते है। ज्ञापन देने वालों मे ग्राम प्रधान हुसैन बानो, ज्येष्ठ प्रमुख संजय नेगी, प्रशांत मनराल, सुमिता रानी, इमरान खान आदि लोग मौजूद रहे।




