रामनगर – कुछ दिन पूर्व एक कोरोना पाँजिटिव के संपर्क में आने वाले लोगों के और अन्य लोगों के टेस्ट हुए थे।जिसमें आठ लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। शुक्रवार को कोरोना के नोडल सहायक डॉ संतोष बधानी ने बताया कि बीते दिनों एक व्यक्ति की कोरोना पॉजिटिव आने के बाद मौत होने से लोगों में हड़कंप मच गया था। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित के संपर्क में आये लोगों सहित कुछ अन्य लोगों की कोरोना जांच की थी। बताया कि शुक्रवार को आठ लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिसमे छह लोग गर्जिया, एक गौजनी, एक पम्पापुरी के रहने वाले है। बताया कि संक्रमित लोगों को कोविड सेंटर रेफर करने की कार्यवाही की जा रही है।वहीं प्रशासन ने सभी से सरकार के नियमो का पालन करने की अपील की है।




