रामनगर मे भी अब गस्त मे मिलेगींं महिला चीता वाहन,सीओ पंकज गैरोला ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।महिलाओं के साथ बढ़ रहे अपराधों को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने रामनगर कोतवाली में दो महिला चीता वाहन दिये थे।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर – महिलाओं के साथ बढ़ रहे अपराधों को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने रामनगर कोतवाली में दो महिला चीता वाहन दिये थे, जिनको महिला चीता वाहनों रामनगर सीओ पंकज गैरोला हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीओ पंकज गैरोला ने बताया कि देश में बढ़ते महिलाओ के साथ हो रहे अपराधों को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने दो महिला चीता रामनगर थाने में भी दी थी। बताया कि एसएसपी सुनील कुमार मीणा नवरात्र के पहले दिन कोतवाली हल्द्वानी प्रांगण में महिला चीता दल शक्ति मोबाइल का शुभारम्भ हरी झण्डी दिखाकर किया था। उन्होंने बताया कि हेल्पलाइन न0-112 पर फोन कर महिला सम्बन्धी अपराधो की शिकायत छेडछाड़, बदनियती, लैंगिक अपराध आदि पर घटनास्थल में जाकर त्वरित करवाई की जायेगी।

Ad_RCHMCT