रामनगर – 14 जून विश्व रक्तदान दिवस पर श्री गुरुद्वारा साहिब रामनगर मे वन स्टेप इन वि प्राउड संस्था द्वारा आयोजित 13 वें रक्तदान एवं दूसरे नेत्रदान संकल्प शिविर का आयोजन किया।13 वें रक्तदान एवं दूसरे नेत्रदान संकल्प शिविर में 73 रक्त दाताओं ने रक्तदान किया।
जिसमें रक्तदाता में 19 से 22 साल के 13 युवक-युवतीओं ने प्रथम बार रक्तदान करा एवं 16 महिलाओं ने रक्तदान करा,साथ ही संस्था के संयोजक मोहित अग्रवाल ने बताया की नेत्रदान संकल्प शिविर में आज 23 व्यक्तियों ने मरणो उपरांत अपनी नेत्रदान करने का संकल्प लिया और सभी रक्तदाताओं को वातावरण में ऑक्सीजन बढ़ाने के लिए पौधे भेंट करे गए।
इससे पूर्व भी 8 जनवरी 2021 को नेत्रदान संकल्प शिविर संस्था द्वारा लगवाया गया था।
और उसके 2 महीने बाद ही एक शहर के व्यक्ति की मृत्यु होने पर उसकी नेत्रदान कराई गई थी, उससे लोगों में बहुत ज्यादा जागरूकता आई और लोगों ने बढ़ चढ़कर इस बार नेत्रदान संकल्प भी लिया।
आज के शिविर में वन स्टेप.. संस्था के उपाध्यक्ष रमनदीप ने संस्था के जसमीत, पुलकित माहेश्वरी, सौरव अरोरा, मनकरन, अतुल अरोरा,आदि सदस्यों एवं रामदत्त जोशी सरकारी ब्लड बैंक रामनगर, काशी चैरिटेबल ब्लड बैंक काशीपुर का सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया।









