हल्द्वानी-एचएमटी परिसर के उपयोग को लेकर भविष्य की संभावनाओं को तलाशने को लेकर नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी के साथ मिलकर एचएमटी परिसर का किया निरीक्षण।।

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी के साथ मिलकर एचएमटी परिसर का निरीक्षण किया। पिछले कई समय से एचएमटी परिसर और भूमि के उपयोग को लेकर अलग-अलग मांग उठी है लिहाजा भविष्य में संभावनाएं तलाशने की दृष्टिगत दोनों सांसदों द्वारा यह निरीक्षण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला ऐतिहासिक समर्थन: 2.67 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने साझा किया विजन; 16 सितंबर को घोषित होंगे परिणाम

रानी बाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री पहुंचे सांसद अजय भट्ट और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने स्थलीय निरीक्षण कर एचएमटी परिसर के उपयोग को लेकर भविष्य की संभावनाओं को तलाशने को लेकर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान उनके साथ मंडी अध्यक्ष मनोज शाह और उपाध्यक्ष रविंद्र रैकुनी भी मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT