रामनगर-राष्ट्रीय सेवा योजना छात्रा इकाई के विशेष शिविर में बेटियों ने सीखे आत्मरक्षा के गुर।।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर – पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर की राष्ट्रीय सेवा योजना छात्रा इकाई के विशेष शिविर के चतुर्थ दिवस में शिविरार्थियों को शारिरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के सन्दर्भ में बताया गया।प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बैलपड़ाव की महिला चिकित्साधिकारी डॉ.नेहा पपनोई ने रक्तचाप, हीमोग्लोबिन, पौष्टिक आहार, रक्त अल्पता, योग एवं व्यायाम तथा स्वच्छता आदि के विषय में सम्बोधित किया।उन्होंने कोरोना से बचाव हेतु मास्क व सामाजिक दूरी का नियमित रूप से प्रयोग करने की सलाह दी।शिविर में छात्राओं को फार्मेसिस्ट कु.शालिनी द्वारा एलबेंडाजोल की टेबलेट वितरित की गयी। बौद्धिक सत्र में भूगोल प्राध्यापक डॉ.अनुराग श्रीवास्तव ने मानचित्र अध्ययन की सरल तकनीकों को बताया।डॉ. आर.डी.सिंह ने स्वास्थ्य मनोविज्ञान एवं व्यक्तित्व विकास पर प्रकाश डाला।आजादी की लड़ाई में अपना अविस्मरणीय योगदान करने वाले वीरों को श्रद्धांजलि समर्पित कर पूर्व सैनिक तथा मुख्य प्रशिक्षक यूथ फाउण्डेशन मंगल सिंह बिष्ट ने स्वयंसेवी छात्राओं को आत्मरक्षा हेतु प्रशिक्षित कर बचाव के गुर सिखाये।कु.हर्षिता कोहली,गीतांजलि, जिज्ञासा, तथा सपना ने लोकगीत प्रस्तुत किया।अन्त में कार्यक्रम अधिकारी डॉ.अभिलाषा कन्नौजिया एवं डॉ.कुसुम गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया।मंच संचालन स्वयंसेवी कु.गीतांजलि पंत एवं जिज्ञासा पंत ने सयुंक्त रूप से किया।

Ad_RCHMCT