आम जनता और कार्यकर्ताओंं का सम्मान करेंं अधिकारी -भगत

ख़बर शेयर करें -

देहरादून – कैबिनेट मंत्री श्री बन्शीधर भगत ने कहा कि कार्यकर्त्ताओं और आम जन का सम्मान जरुरी है और अधिकारियो को इस बारे में ध्यान देना होगा। श्री भगत ने विधान सभा कार्यालय में शनिवार को पदभार ग्रहण के अवसर पर कहा कि अधिकारियो को हर जरूरतमंद की सुनवाई करनी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  टीबी मुक्त भारत अभियान में लापरवाही पर कड़ा रुख: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने धीमी प्रगति वाले जिलाधिकारियों को 'प्रतिकूल प्रविष्टि' देने के दिए निर्देश

शनिवार को श्री भगत ने विधानसभा अपने कक्ष में विधिवत रूप से मंत्री पदभार ग्रहण करते हुए उनको आवंटित विभागों की ताबड़तोड़ बैठक लेकर अधिकारियों को सीधे संदेश दिया कि काम करने वाले अधिकारियों को प्रोत्साहित व लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को बख्शा नही जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की उल्टी गिनती: मुख्यमंत्री धामी ने 'रन फॉर योगा' दौड़ को हरी झंडी दिखाई; युवाओं से की योग को जनआंदोलन बनाने की अपील

इस मौके पर शिक्षा मंत्री श्री अरविंद पांडेय, प्रदेश महामंन्त्री श्री कुलदीप कुमार, कोषाध्यक्ष श्री हरबंस कपूर, श्री खजान दास , श्री पुनीत मित्तल, श्रीमति मधु भट्ट, निरू देवी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान , सुनील सैनी, आदित्य चौहान, अंशुल चावला, विश्वाश डाबर, राजकुमार पुरोहित, मेयर सुनील उनियाल गामा, अनिता ममगाईं, आदि कई वरिष्ठ भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ की बेटी ने पेश की आत्मनिर्भरता की मिसाल: 'देवभूमि उद्यमिता योजना' से पिथौरागढ़ की मानसी बनीं सफल बिजनेस वुमन; पारंपरिक 'ऐपन कला' को बनाया रोजगार

 

Ad_RCHMCT