रामनगर-वन कर्मियों ने 16 फिट 2 इंच लम्बे और 91 किलो वजन के अजगर को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा,देखिए वीडियो।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर – रामनगर के तराई पश्चिम वनप्रभाग के काशीपुर रेेेन्ज के गड्ढा कॉलोनी में बहुत लम्बा और वजनदार अजगर दिखने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। जिसकी सूूचना वनकर्मियों को दी,जिस पर वनकर्मियों ने अजगर को रेस्क्यू किया गया। जिसके बाद अजगर को रामनगर लाया गया।जिसके पश्चात उसे बिजरानी के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। मौके पर पहुँचे वनकर्मियों ने करीब दो घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को आबादी क्षेत्र से रेस्क्यू किया। जहाँ तराई पश्चिम वनप्रभाग के डीएफओ हिमांशु बागरी की देखरेख में अजगर की लंबाई 16 फिट दो इंच और वजन 91 किलो नापा गया। डीएफओ हिमांशु बागरी ने बताया कि यह अजगर बर्मिस पायथन प्रजाति का है। अजगर को सुरक्षित बिजरानी के जंगल में छोड़ दिया गया है।

Ad_RCHMCT