रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण।।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर – विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने उत्तराखण्ड में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित रामनगर के ग्राम पुछड़ी, शक्तिनगर,पुछड़ी नईबस्ती, पम्पापुरी, कौशल्यापुरी, मोहान, गर्जिया मन्दिर क्षेत्रो का भाजपा ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ निरीक्षण किया, सभी जनमानस से सतर्कता बरतने व धैर्य रखने की अपील की बाढ़ पीड़ितो को अपनी ओर से हरसम्भव सहायता का आश्वासन दिया साथ ही वन ग्राम सुन्दरखाल में फंसे बाढ़ पीड़ितों को सेना के हेलीकॉप्टर द्वारा सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और सांसद अनिल बलूनी के जन्म दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कुष्ठ आश्रम में राशन और फल वितरण


निरीक्षण के समय विधायक के साथ पूर्व राज्यमंत्री दिनेश मेहरा, पूर्व पालिकाध्यक्ष भगीरथ लाल चौधरी, विधानसभा मीडिया प्रभारी नरेन्द्र शर्मा, मालधन मण्डल प्रभारी सत्यप्रकाश शर्मा,मण्डल नगर महामंत्री मनोज रावत, ग्रामीण मण्डल उपाध्यक्ष घनश्याम शर्मा, जिला महामंत्री युवा मोर्चा चन्दन बिष्ट, वरिष्ठ भाजपा नेता चन्दनराम, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शकील अहमद, उपजिलाधिकारी गौरव चटवाल, राजस्व उपनिरीक्षक तारा चंद्र घिडीयाल, रैवीराम, नवीन चन्द्र आदि ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Ad_RCHMCT