ब्रेकिंग न्यूज-रामनगर के सुंदरखाल गांव में फंसे लोगों को वायु सेना के हेलीकॉप्टर ने रेस्क्यू करके इस प्रकार सुरक्षित निकाला बाहर, देखिये वीडियो।।

ख़बर शेयर करें -

सुंदरखाल गांव में फसे लोगों को वायु सेना के हेलीकॉप्टर ने रेस्क्यू करके बाहर निकाला।।
रामनगर – पहाड़ों मे हो रही बारिश के चलते जहाँ नदी नाले भी उफान पर हैं वहीं प्रशासन भी लोगों की मदद मे लगा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  'जन जन की सरकार-जन जन के द्वार' अभियान का दूसरा चरण: 1.34 लाख से अधिक लोग हुए शामिल; दोनों चरणों में जनभागीदारी साढ़े छह लाख के पार

आपको बता दें कि राज्य में आपदा से निपटने के लिए SDRF की टीम, पुलिस प्रशासन, सेना के जवान सभी अपने अपने स्तर से लोगों का बचाव करने मे लगे हैं।

वहीं तेज बारिश के चलते ग्राम सुंदरखाल में घर के बाहर फंसे दर्जनों ग्रामीणों को सेना के हेलीकाप्टर की मदद से निकालकर सुरक्षित स्थान पर लाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रपति भवन के 'एट होम' रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन; देश भर से चुने गए 5 'युवा आपदा मित्र' कैडेट्स में बनाई जगह

रामनगर में कोसी नदी की बाढ़ के बाद सुंदरखाल गांव में फंसे 25 लोगों को वायु सेना के हेलीकॉप्टर ने रेस्क्यू करके सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।इस दौरान राफ्टिंग की मदद भी ली गयी। गनीमत रही कोई हताहत नही हुआ। लोगों ने इसके लिए वायु सेना और राज्य सरकार का शुक्रिया अदा किया ।वहीं वायु सेना के जवानों और SDRF की टीम ने फंसे ग्रामीणों को सुरक्षित रेस्क्यू किया।

Ad_RCHMCT